महेशखूंट : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गायत्री मंदिर के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने ठोकर मार दिया जिसके कारण महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जोगोनगर बन्नी निवासी सकलदेव मंडल की 60 वर्षीय पत्नी विमला देवी सड़क पार कर रही थी. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दी. जिसके कारण विमला देवी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम की जानकारी मिलने पर सीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकार जाम हटवाया. सीओ चंदन कुमार ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया. शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया.
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
महेशखूंट : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गायत्री मंदिर के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने ठोकर मार दिया जिसके कारण महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जोगोनगर बन्नी निवासी सकलदेव मंडल की 60 वर्षीय पत्नी विमला देवी सड़क पार कर रही […]
