हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के लखनपुर व महमदिया कमला छठ घाट का शनिवार को पूर्व प्रमुख मनोज मंडल ने निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के साथ सफाई का जायजा लिया. पूर्व प्रमुख की अगुवाई में ग्रामीणों ने छठ घाट में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की सफाई की. नदी में खुद उतर कर जंगली जलकुंभी व जंगलों की साफ-सफाई करते हुए पानी की स्थिति देख बेरेकेड़िंग आदि लगाने का निर्णय लिया. मनोज मंडल व ग्रामीणों ने बताया कि घाटों में पानी की स्थिति को देखते हुए जहां अधिक पानी है. वहां बैरीकेडिंग लगाने का कार्य किया जायेगा. घाटों में फैली जंगली जंगल व जलकुंभी की सफाई की जा रही है. राजा कुमार, मुकेश मंडल, सुबोध मंडल, सूरज साह, संजीव रविदास, कुसुम लाल मंडल, रामनाथ मंडल, अजय मंडल सहित हरिपुर महमदिया और लखनपुर गांव के समस्त ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय स्तर पर अभी तक छठ घाट की साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई पहल नहीं की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
