– मरम्मत करने में एक माह का लग सकता है समय – लाभा पुल बंद होने से बिहार-पश्चिम बंगाल के बीच का व्यवसाय पूरी तरह से ठप प्राणपुर एक सप्ताह पूर्व लाभा पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से बिहार- पश्चिम बंगाल सीमा पर अवस्थित लाभा पुल तकरीबन तीन इंच नीचे धंस गया था. जिसको लेकर भारी वाहनों का आवागमन पर पुल निर्माण विभाग की ओर से रोक लगा दी गयी थी. बिहार- पश्चिम बंगाल का आवागमन पर रोक लगाने से इस इलाके के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसको मध्य नजर रखते हुए एनएच 81 एवं पुल निर्माण विभाग बिहार सरकार एवं भारत सरकार की ओर से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत जोरों से कार्य किया जा रहा है. कार्यरत कर्मियों ने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने में तकरीबन एक माह का वक्त लग सकता है. हालांकि, पुल निर्माण विभाग के द्वारा धीमी गति से पैदल और बाइक चालक को आने जाने के लिए सुविधाएं दी गयी है. भारी वाहनों के परिचालन पर रोक होने से व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
