बकरी विवाद में महिला को पीटा, मामला दर्ज

बकरी विवाद में महिला को पीटा, मामला दर्ज

कोढ़ा थाना क्षेत्र के संदलपुर पंचायत के मकईपुर बरई टोला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. खेत की सुरक्षा को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को बुरी तरह पीट दिया. उसकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. निवासी गीता देवी अपने खेत में आलू की खेती करती हैं. उनके अगल-बगल के घरों की बकरियां अक्सर खेत में घुसकर आलू के फसल को नुकसान पहुंचाती थी. छोटू, सागीर आलम की बकरियां खेत में घुस गयी. गीता देवी ने दो बकरियाँ पकड़ ली. कोलासी अड़गड़ा की ओर जा रही थी. रास्ते में छोटू आलम, सागीर आलम, असलम, कमरुल आलम, साहनूर खातून, नासेदा खातून, जाबीर ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि बकरी छुड़ाने के बहाने इन सभी ने गीता देवी को घेरकर मारपीट की. छोटू आलम ने लाठी से वार किया. जिससे उनके चेहरे से खून बहने लगा. शोर सुनकर गीता देवी का बेटा चंदन कुमार और बेटी सीता कुमारी बचाने पहुंचे. तभी असलम और सागीर आलम ने सीता कुमारी के साथ अभद्र गाली-गलौज करते हुए दुव्यवहार किया. पीड़िता कोलासी शिविर में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने आवेदन प्राप्त कर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >