कुरसेला के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक की घटना
कटिहार. जमीन विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया. जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय विभा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका विभा देवी अपने पति शैलेश यादव के साथ रहती थी. परिवार के भीतर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि 22 अप्रैल को इसी विवाद को लेकर एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. आरोप है कि शैलेश यादव के चाचा व चचेरे भाइयों अवधेश यादव, ललतू यादव, नकूल यादव, सरवन यादव ने मिलकर विभा देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में विभा देवी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गयी.जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
जमीन विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया. जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय विभा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी
