नाबालिग के अपहरण मामले में महिला गिरफ्तार, जेल

नाबालिग के अपहरण मामले में महिला गिरफ्तार, जेल

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की की अपहरण के मामले में एक महिला को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने गोपालपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने चामा गांव की रानी देवी सहित कुल पांच लोगों पर अपहरण की प्राथमिक दर्ज करायी थी. लड़की बरामद नहीं हुई है. लड़की के बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. आरोपित रानी देवी को गोपालपुर चौक से गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >