ट्रक व बाइक की टक्कर में महिला सहित युवक घायल

ट्रक व बाइक की टक्कर में महिला सहित युवक घायल

कटिहार शहर के ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना को देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देख इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है. सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक निवासी संतोष यादव अपनी एक रिश्तेदार अनीता देवी के साथ दवाई लेने सदर अस्पताल जा रही थी. शहीद चौक की ओर से आती एक ट्रक ओवर ब्रिज के मोड पर अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. नगर थाना पुलिस घायल की गंभीर स्थिति को देख इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने घायलों की गंभीर स्थिति को देख इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >