हत्या के प्रयास मामले में महिला अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में महिला अभियुक्त गिरफ्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के पनसेरवा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक नामजद महिला प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि किरण देवी पति बहादुर महतो साकिन पनसेरवा थाना हसनगंज जिला कटिहार जो हत्या के प्रयास मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हैं. घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला को दर्ज थाना कांड संख्या 44/26 तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. मखाना खेत में पानी को लेकर हुए विवाद में यह घटना घटित हुई है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. अपराध करने वाले किसी भी आरोपित को बक्शा नहीं जायेगा. इस अवसर पर एसआई अर्जुन कुमार सहित महिला पुलिस आदि मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >