डंडखोरा जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के सौरिया में पत्नी अपने बच्चों के सहयोग से पति को दुकान के अंदर बंदकर रड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान चला रहे बेटे से किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया. छोटी सी बात पर दोनों पति-पत्नी झगड़ने लगे. मृतक के पिता व मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि बेटा बबलू परिहार को दुकान के अंदर बंदकर मेरी बड़ी यानि बबलू की पत्नी व बेटे-बेटी ने मिलकर रड से मार कर गिरा दिया. पुत्र बचाओ बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन बहू ने दुकान का शटर बंद कर मरने तक उसको पीटती रही. पीड़ित पिता रघुनंदन परिहार व मां बेटे के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल इसकी सूचना डंडखोरा पुलिस को दी गयी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
