सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर पत्नी ने मामला दर्ज कराया

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर पत्नी ने मामला दर्ज कराया

कोढ़ा एनएच 31 के फुलवरिया चौक के निकट 21 फरवरी की सुबह सड़क दुर्घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी मौक्त इलाज के क्रम में 22 फरवरी को हो गयी थी. उक्त मामले में उसकी पत्नी ने तीन मार्च को कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. उसकी पत्नी ने बताया कि वे अपनी कार से शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद घायल अमरेन्द्र कुमार को पहले कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. फिर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया. लेकिन हालत बिगड़ने पर बड़े अस्पताल ले जाते समय 22 फरवरी को रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी प्रीति सिंह ने कोढ़ा थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने शव उनके गांव भेजवा दिया. जिससे वे पोस्टमार्टम नहीं करा सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने प्रशासन से जल्द न्याय की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >