एमजेएम महिला कॉलेज में चलाया जल ही जीवन अभियान

एमजेएम महिला कॉलेज में चलाया जल ही जीवन अभियान

कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में बुधवार को जल महोत्सव का आयोजन किया गया. एनएसपीओ डॉ नीलम कुमारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा यह महाेत्सव मनाया.अध्यक्षता करते हुए डॉ नीलम कुमारी ने कहा कि जल संरक्षणा एवं जल जागरूकता के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत 8 से 22 मार्च तक जल महोत्सव मनाया जा रहा है. जल केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार है, यह केवल नारा नही हमारी वास्तविकता है. आज जल संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. समाज को जागरूक करना अत्यावश्यक है. उन्होंने स्वंंयसेवकों से कहा कि वे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लायेंगे. जल श्रोतों की सुरक्षा पर ध्यान देंगे और हर घर यह संवेश देना है कि पानी की हर बूंद कीमती है. मंच संचालन डॉ अम्बिका, धन्यवाद ज्ञापन डॉ जीनत कौसर ने किया. डॉ अंजली, डॉ नूपुर, डॉ रम्भा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >