रामप्रीत स्कूल में वॉकथॉन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामप्रीत स्कूल में वॉकथॉन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कटिहार धनतेरस को लेकर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा व कटिहार जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में राम प्रीत स्कूल बेलवा में राष्ट्रीय कार्यक्रम वॉकथॉन एवं आनंद सब के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत आयोजित हुआ. शुरुआत टी-शर्ट वितरण के साथ हुई. जब सभी बच्चों को स्वयं-स्वीय टी-शर्ट प्रदान की गयी. बच्चों ने बड़ी उत्सुकता व उमंग के साथ भव्य रैली आरंभ की. उनका जोश व प्रेरणा स्पष्ट रूप से देखी गयी. धनतेरस के अवसर पर बच्चो के बीच सोनपापड़ी,टोपी एवं पटाखों का वितरण किया गया. शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल व प्रांतीय संयोजक यश चौधरी ने बताया की हर साल ये कार्यक्रम युवा धूमधाम से आयोजित की जाती है जो मंच और समाज में एक उत्साह का काम करता है. सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, शाखा सह सचिव मयंक पूरणमलका, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सुरेका, प्रांतीय वाकाथॉन व युवा विकास संयोजक यश चौधरी, सदस्य मनीष नाहटा का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >