जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम, मरम्मत की मांग पर अड़े क्रीऐट इमेज

गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर लगायी आग, जाम कर बोले- मरम्मत का लिखित आश्वासन चाहिए

कटिहार में एक जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए. उन्होंने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर और आगजनी कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की मरम्मत का लिखित आश्वासन मिले.

कटिहार : कटिहार शहर के हरिगंज चौक के समीप सब्जी मंडी के पास पटेल चौक से बाजार समिति तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश रविवार सुबह सड़क पर उतर आया. नाराज लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर और आगजनी कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग पर अड़े रहे.

बड़े-बड़े गड्ढों से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से बदहाल है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के दौरान जलजमाव होने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. सब्जी मंडी आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं. सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ.

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network

लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे.

व्यापार भी हो रहा प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार, पटेल चौक से बाजार समिति होकर गुजरने वाली यह सड़क शहर के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. इससे रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है. सड़क की बदहाली का असर सब्जी मंडी के कारोबार पर भी पड़ रहा है.

लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और भविष्य में सड़क की ऐसी स्थिति नहीं होने के लिए स्थायी समाधान की मांग की. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >