प्राणपुर प्राणपुर पंचायत की वार्ड संख्या 15 में गजहरवासियों को सड़क नहीं रहने से आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण राजन मंडल, रविन्द्र मंडल, महावीर मंडल, दिलीप कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि गजहर राजस्व गांव है. जिसमें तकरीबन पांच सौ परिवार निवास करते थे. गांव महानंदा तटबंध के भीतर रहने के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ पानी का सामना करना पड़ता है. आधा से अधिक परिवार गांव छोड़कर चले गये. अभी भी कुछ परिवार जगह जमीन, माल मवेशी रहने के कारण मजबूरी बस गजहर गांव में जीवन यापन कर रहे हैं. गांव से प्रखंड मुख्यालय मात्र दो किलो मीटर के दूरी पर अवस्थित है. तकरीबन एक सौ फीट बिहार सरकार कि जमीन नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र रहने के बाद भी सड़क नहीं बनाया जा रहा है. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने शीघ्र बांध से गजहर गांव तक सड़क बनाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
