बरारी से दूसरी बार जदयू से मैदान में उतरेंगे विजय सिंह

बरारी से दूसरी बार जदयू से मैदान में उतरेंगे विजय सिंह

पटना से बरारी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बरारी विधानसभा क्षेत्र 68 से जदयू के निवर्तमान विधायक विजय सिंह को विधानसभा की दूसरी पारी के लिए मुख्यमंत्री सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दे दिया. टिकट लेकर पहुंचे विजय सिंह का बरारी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया. फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए विजयीश्री का आशीष भी दिया. जिला पार्षद गुणसागर पासवान, भाजपा नेता राजीव भारती, पैक्स अध्यक्ष राजीव चौधरी, अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सत्येन्द्र कुमार गिरि, अमीत भारती, अमर सिंह राठौर, जयप्रकाश यादव, अमीत चौधरी, जयप्रकाश सिंह, संजय चौधरी, गुड्डु चौधरी, आनंदी महलदार, शंभू महलदार, गौतम भगत, राजेश जयसवाल, अर्चना सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई खिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >