प्राणपुर. थाना क्षेत्र के बरझल्ला गांव में डेढ़ महीने के एक बच्चे का आकस्मिक निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान ससुर, दामाद ने जमकर हंगामा किया. मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि दस दिन पूर्व पति-पत्नी में विवाद होने पर पत्नी बरझल्ला गांव में पुत्र के साथ अपने पिता मदन लाल केवट के घर रह रही थी. सोमवार की संध्या तकरीबन सात बजे चीटी काटने से अचानक तेज दर्द बुखार होने लगा. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले जाया गया. जहां बच्चा आयुष कुमार, पिता लालचन केवट, केवट टोला केहुनिया थाना प्राणपुर निवासी की आकस्मिक मौत हो गयी. इस खबर के मालूम होते ही बच्चे का पिता लालचन केवट सदर अस्पताल कटिहार पहुंचने पर ससुर मदनलाल केवट और दामाद लालचन केवट दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे. जिसमें दोनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाने लगे. समाजसेवी और जनप्रतिनिधि के अथक प्रयास से तकरीबन 15 घंटा बीतने के बाद आपसी समझौते पर मृतक बच्चे का नाना के घर बरझल्ला गांव में प्राणपुर पुलिस के सहयोग से दाह-संस्कार किया गया. इधर, बच्चे का आकस्मिक निधन होने पर मृतक बच्चे की मां किरण देवी एवं इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, मुखिया रोशन कुमार राम, पूर्व मुखिया अजय कुमार मंडल के साथ दोनों पक्ष के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
