मनिहारी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. मनिहारी थाना पुलिस की ओर एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद समेत पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी व आमलोगों ने भाग लिया. मनिहारी थाना में एकता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने शपथ लिया. एकता दौड़ में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मनोज कुमाल मंडल, पंसस मुन्ना रजक, हरिष बुद्ध, सर्वेश कुमार, सागर, सूरज मंडल, बिष्णु मंडल, आशीष चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
