उम्मीद हेल्थ केयर की ओर से इफ्तार पार्टी का एहतमाम

उम्मीद हेल्थ केयर की ओर से इफ्तार पार्टी का एहतमाम

आजमनगर मुख्य बाजार स्थित न्यू मार्केट आजमनगर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. उम्मीद हेल्थ केयर आजमनगर के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई. पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान देश और दुनिया में जारी तनाव तथा युद्ध विराम की स्थिति को लेकर विशेष दुआएं मांगी गईं रोजेदारों ने विश्व में शांति, आपसी सद्भाव और मानवता की रक्षा की प्रार्थना की साथ ही एक दूसरे के रमजान की आखिरी पराव में मुबारकबाद देते दिखे. वहीं मस्जिद के इमाम इम्तियाज आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग और इंसानियत का पैगाम है जो हम सभी मुसलमान को एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए कहती है. उम्मीद हेल्थ केयर आजमनगर की ओर से शकील अहमद, निसार आलम, डॉ आफताब इकबाल, नादिर आलम, सहुद आलम, अयाज आलम, नियाज आलम, अशरफ जहांगीर आदि सहित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >