सात लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सात लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्राणपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर रोड स्टेशन के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सहित सात लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमारी ने बताया कि सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर तेज रफ्तार से भाग रहे दो शराब तस्कर को सात लीटर एक सौ पच्चीस एमएल विदेशी शराब के साथ पप्पू साह, पिता करो साह, बस्ता थाना हरिशचंद्रपुर, जिला मालदा व संजय मंडल, पिता सुधीर मंडल, बिसरे, प्राणपुर निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >