55 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

55 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार शराब निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जीआरपी रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाते आ रही है. रेल थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में जीआरपी ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो रेल यात्रियों के पास से 55.340 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही जीआरपी ने आरोपित तस्कर को अपने कस्टडी में ले लिया. जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपित बंगाल से शराब की तस्करी कर ट्रेन से कटिहार पहुंचे थे. जिस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित उदय कुमार पिता शिव बालक सहनी, लड़कनियां टोला थाना नगर जिला कटिहार एवं मालस दास पिता निखिल दास फाल काटा, अलीपुरद्वार निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >