25.50 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर दो तस्करों को 25.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. आजमनगर पंचायत स्थित काली चंडी मोड़ होते हुए आजमनगर बाजार की ओर एक बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे.

आजमनगर. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर दो तस्करों को 25.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. आजमनगर पंचायत स्थित काली चंडी मोड़ होते हुए आजमनगर बाजार की ओर एक बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे. वाहन जांच के दौरान दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया. नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम यासीन पिता सादिक तो दूसरे ने शेखर कुमार पिता जिवेश सिंह, दोनों बरहट, थाना आजमनगर निवासी बताया. पुलिस ने दोनों व्यक्ति की तलाशी ली, तो नशीला पदार्थ जैसा कुछ सामान लिए हुए थे. इसे लेकर अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, अवर निरीक्षक आर्यन कुमार ने मजिस्ट्रेट के रूप में आजमनगर पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार चंद्र को जानकारी दी. मजिस्ट्रेट के समक्ष दोनों की तलाशी ली गयी तो दोनों के पास से कुल 25.50 ग्राम स्मैक के साथ मोबाइल व 19980 रुपये भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते कहा कि स्मैक के साथ पकड़ाये दो लोगों को सुसंगत धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >