दो तस्कर गिरफ्तार, 24.340 लीटर शराब जब्त

दो तस्कर गिरफ्तार, 24.340 लीटर शराब जब्त

डंडखोरा डंडखोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24.340 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से ग्राम सकरपुरा की ओर अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे है. पुलिस टीम ने सकरपुरा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया. पहचान सुधांशु कुमार पासवान, पिता रमेश कुमार पासवान, मनीष कुमार परिहार, पिता राजाराम परिहार, दोनों बोरनी थाना डंडखोरा निवासी के रूप में हुई. पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 24.340 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >