महाधिवेशन के लिए डीएस कॉलेज से दो प्रतिनिधि जायेंगे पटना

बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का महाधिवेशन पटना के काजीपुर अरविंद महाविद्यालय में 26 से 28 जून तक होना तय है.

कटिहार. बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का महाधिवेशन पटना के काजीपुर अरविंद महाविद्यालय में 26 से 28 जून तक होना तय है. डीएस कॉलेज के कर्मचारी संघ के सचिव सुधीर रमाणी ने इस संबंध में डीएस कॉलेज के प्राचार्य को एक आवेदन देकर अवगत कराया है. साथ ही दो कर्मचारियों में शंभू कुमार यादव एवं संदीप कुमार सिंह झा को महाधिवेशन में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है. उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन देकर बताया है कि बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का 28 वां महाधिवेशन 26 से 28 जून तक अरविंद महाविद्यालय काजीपुर पटना में होना निश्चित हुआ है. इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए दोनों अधिकृत कर्मचारियों को डीएल देने की मांग की है. साथ ही बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के द्वारा दिये गये पत्र से भी अवगत कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >