प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक पर सवार बरमसिया निवासी युवक को पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो युवक जख्मी हो गये. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि बाइक सवार जोडंगा गांव से लाभा चौक आने के क्रम में जोडंगा मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल कि ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बरमसिया निवासी बाइक सवार संजीव कुमार व दिलीप कुमार दोनों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. जिसको लेकर रोशना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार व बाइक को रोशना थाना में जमा करते हुए दोनों घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. इस मौके पर रोशना थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कलेक्टर सिंह के साथ कई महिला पुलिस बल मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
