पोखर में डूबने से दो बालिका की मौत

मौत से परिवार में मचा कोहराम

समेली. पोठिया थाना क्षेत्र के छोहार पंचायत के रकसारही टोला स्थित पोखर में डूबने से दो बालिका की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की संध्या छोहार पंचायत के शिव मंदिर टोला निवासी कुंदन राय की नौ वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी व चुनचुन राय की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी दोनों बगल के टोला रकसारही में स्थित पोखर के निकट खेलने के दौरान पैर फिसलने पर दोनों बालिका गहरे पानी में चली गयी. इससे दोनों किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. इधर, परिजन शाम होने पर बच्ची को ढूंढने लगे तो पता चला कि पोखर के समीप दोनों बच्ची खेल रही थी. खोजबीन के पश्चात पोखर में ही शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही समेली अंचल से कर्मचारी कपिल मुनि, मिथुन कुमार, पोठिया थाना के पुअनि अरविंद सिंह, पीएसआइ डोली कुमारी सदल बल पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर भेजा. घटना से दोनों मृतक बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों बच्ची मध्य विद्यालय छोहार के वर्ग चार की छात्रा थी. घटना को लेकर प्रखंड प्रमुख अनुकंपा कुमारी, मुखिया सरिता देवी, सरपंच ज्योति देवी, समिति सदस्य विलास हरि, पैक्स अध्यक्ष विकास चौधरी, उपमुखिया संजय चौधरी आदि जनप्रतिनिधि शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >