नशे में हगामा करने में दो शराबियों को किया गिरफ्तार

नशे में हगामा करने में दो शराबियों को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, हसनगंज रौतारा थाना के बिशनपुर चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मनोज मारंडी पिता हेरा मारंडी, महेशवा व घोटाय ऋषि पिता भुनेश्वर ऋषि चंदवा निवासी दोनों को शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में बिशनपुर चौक से गिरफ्तार किया है. दोनों शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 141/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. इस अवसर पर एसआई सुधीर कुमार सिंह सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >