जनता दरबार में दो मामलों का किया निष्पादन

जनता दरबार में दो मामलों का किया निष्पादन

हसनगंज प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया. अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष निक्की ने संयुक्त रूप से किया. भूमि संबंधित कुल दो मामलों पर सुनवाई करते हुए निष्पादन कर लिया. वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया. सीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद मामले के निपटारा के लिए हसनगंज प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की. भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सीमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हैं. वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों के निष्पादन कि पहल की गई. वहीं प्रखंड क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया. वादी व प्रतिवादी दोनों मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >