बरारी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, महिला गंभीर घायल

कटिहार जिले के बरारी बाजार में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

कटिहार जिले के बरारी बाजार में शुक्रवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को पहले बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया.

घायल महिला की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला शिमना ढाला निवासी 45 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर ग्रुप लोन की किस्त जमा करने के लिए बरारी बाजार जा रही थीं. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीना देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार रीना देवी की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रुपेश कुमार

रुपेश कुमार 15 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं. कानून से जुड़ी खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >