टोटो व जुगाड़ गाड़ी से 140 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर में मंगलवार की सुबह बलिया बेलौन पुलिस ने जांच अभियान के दौरान दो वाहनों से 140 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर में मंगलवार की सुबह बलिया बेलौन पुलिस ने जांच अभियान के दौरान दो वाहनों से 140 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि दिवा गश्ती व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टोटो व जुगाड़ गाड़ी को रोक कर तलाशी लेने पर कार्टन में विदेशी शराब मिलने पर मनीष कुमार साह, रामपुर मिल्की थाना मीरगंज पूर्णिया व सुजन कुमार, रंगामटिया हरीपुर थाना बारसोई को गिरफ्तार किया. पश्चिम बंगाल से शराब लेकर पूर्णिया जा रहा था. मीनापुर फुटानी चौक के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया. जुगाड गाड़ी में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि तस्कर शराब को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब किसे सप्लाई की जानी थी. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है., उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >