मनिहारी. मनिहारी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को आंबेडर चौक मनिहारी पर वाहन चेकिंग के दौरान दो की गिरफ्तारी हुई थी. फरियाद 35 वर्ष पिता स्व अब्दूर रज्जाक, कुम्हारा थाना रौतारा व मुरतजा अली 36 वर्ष पिता अब्दुल काहिर, सिमरिया मोलवी टोला, थाना कोढ़ा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. काला रंग के कार से कुल 507 ग्राम स्मैक व तीन स्मार्ट फोन जब्त किया गया था. मनिहारी थाना कांड संख्या 113/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, एसआई अमीत कुमार राय, एसआई आशीष कुमार, एएसआई संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा
मनिहारी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
