अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने प्राथमिकी कांड संख्या 237/2025 के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा, सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एवं बंधक युवक को गिरफ्तार करने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था. पुलिस पर हमला करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सुसंगत धाराओं के साथ 17 लोगों को नामजद एवं 150 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी कांड संख्या 237/2025 दर्ज किया था. पुलिस पर हमले में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त तसफुल उर्फ तजमुल पिता यासीन, जमाई पाड़ा एवं करीम पिता अमीर गांव वैद्यनाथपुर छर्रामारी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
