हसनगंज प्रखंड स्थित पदमपुर गांव में मंगलवार को खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सामानों की चोरी करते दो शातिर चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, बरुण कुमार, रितेश कुमार, पूर्व सरपंच मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, विनय शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आए दिनों बिजली ट्रांसफार्मर से लगातार चोरी की घटना सामने आ रही थी. जिसको लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी गई है. मंगलवार को ट्रांसफार्मर में चढ़कर दो चोर को बिजली की सामानों की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया. चोर पकड़ने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना की सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कारवाई में जुट गई. आरोपित शाजमल व मो एजाज घर थाना मोड़ हसनगंज समीप बताया गया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया की बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त दोनों चोर के विरुद्ध विधिवत संवत कार्रवाई की जायेगी.
ट्रांसफार्मर से बिजली सामान की चोरी करते दो आरेापित को पकड़ पुलिस को सौंपा
प्रखंड स्थित पदमपुर गांव में मंगलवार को खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सामानों की चोरी करते दो शातिर चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया
