टपुआ गांव में गोबर खाद लदी ट्रैक्टर पलटी, मजदूर गंभीर रूप से घायल

गोबर खाद लदी ट्रैक्टर पलटी

फलका फलका थाना क्षेत्र के टपुआ गांव में शुक्रवार को गोबर खाद लदी ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सोनू मंडल उम्र 25 वर्ष साकिन काढ़ागोला निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सोनू कुमार एक ट्रैक्टर पर गोबर की खाद लोड कर खेतों में गिराने जा रहे थे. ट्रैक्टर पर चार मजदूर सवार थे. ट्रैक्टर पलट जाने के कारण एक मजदूर सोनू मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. बाकी सभी मजदूर बाल-बाल बच गये है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना के एएसआई विकास कुमार फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं. जख्मी के बारे में बताया गया कि सोनू मंडल टपुआ गांव के दामाद है. वह 10 वर्षों से अपने ससुराल में ही रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >