फलका पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 77 पर गुदरी बाबा स्थान के समीप एक टोटो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से फलका अस्पताल लाया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. जख्मी बाइक चालक रवि कुमार 24 वर्ष, श्रीपुर जिला पूर्णिया निवासी बताया जाता है. जख्मी ने बताया कि वे अपने बाइक से दीपावली के लिए कपड़ा लाने के लिए पोठिया जा रहे रहे थे. एसएच 77 पर विपरीत दिशा से आ रहे एक टोटो ने ठोकर मार दी. जिसमें वे घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
