उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन पुरुष सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन पुरुष सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

– 39 लीटर शराब बरामद कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 39 लीटर शराब के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाया. कदवा थाना के बमनगांव में छापेमारी कर कपिलदेव विश्वास को 11.100 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की दूसरी टीम ने नगर थाना क्षेत्र के नया टोला अशोक स्टील गली में छापेमारी कर अमित कुमार विश्वास को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सहायक थाना के बुद्धचक बांध एवं टीवी सेंटर मोहल्ले में छापेमारी कर श्यामसुंदर गौड़ व राजकुमारी देवी को आठ लीटर तथा दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद की छापेमारी में तीन पुरुष सहित एक महिला तस्कर को 39 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >