कटिहार प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश के आलोक में द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी. भारत की जनगणना 2027 का प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय बिहार, पटना के द्वारा दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में जिला पदाधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना के श्री मृत्युंजय कुमार उप-महारजिस्ट्रार द्वारा मकान सूचीकरण एवं परिवार की गणना किस प्रकार डिजिटल एप के माध्यम से किया जाय इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया. इस प्रशिक्षण में कटिहार जिला के सभी चार्जो के सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है. जिला स्तरीय इस प्रशिक्षण की सतत निगरानी स्वयं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल कर रहे है.
जनगणना 2027: अधिकारियों का द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
जनगणना 2027: अधिकारियों का द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
