छह हजार का चलान काटने पर किया हंगामा

छह हजार का चलान काटने पर किया हंगामा

प्राणपुर प्राणपुर मुख्य मार्ग के मनियां पुल के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर कटिहार मुफ्सफिल थाना पुलिस ने लोकल बाइक सवार से हेलमेट नहीं रहने पर छह हजार रुपए का चालान काटने पर ग्रामीणों ने दो घंटा तक किया. एनएच 81 मुख्य सड़क जाम. प्रखंड सीमा रेखा के मनियां पुल के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर सड़क जाम करते हुए बाइक सवार दीपक मंडल, पप्पू राय, मनोहर मंडल, संजय मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बीते शनिवार को बुधनगर गांव निवासी दीपक मंडल जो लोकल ग्रामीण है. जरुरी काम से मनियां चौक आने के क्रम में कटिहार मुहसिफिल थाना पुलिस को बाइक का सभी तरह का कागजात दिखाया गया जो सही है. सिर्फ हेलमेट नहीं रहने के कारण छः हजार रुपए का चालान काट दिया गया. जबकि सिर्फ हेलमेट का चालान एक हजार रुपए का होता है. जिस पर लोगों ने आक्रोश जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >