– कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण, तैयारी का लिया जायजा कटिहार कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न छठ पूजा घाट का भ्रमण किया. तैयारियों का जायजा लिया. पायी गयी कमियों को दूर करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात की. कहा कि छठ पूजा श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है. कटिहार शहर में जो भी छठ पूजा घाट है. वहां जो तैयारी चल रही है. विभिन्न छठ पूजा घाट का भ्रमण किया है. नगर निगम से विभिन्न छठ पूजा घाट पर तैयारी की जा रही है. काफी धीमी गति से कार्य हो रहा है. कहा, अभी भी कई ऐसे छठ पूजा घाट है. जहां पर समुचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. वहां पर छठव्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम अस्थाई शौचालय आदि होनी चाहिए. दिलीप विश्वास, सउद मुखिया, अखिलेश पोद्दार, रामानंद यादव, चंदन यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, रामप्रकाश यादव, भीम यादव सहित कई स्थानीय जन प्रतिनिधि व बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
