बिचौलियों से बचें किसान, जिले में डीएपी की नहीं है कमी

बिचौलियों से बचें किसान, जिले में डीएपी की नहीं है कमी

सेमापुर, बरारी व फलका प्रखंड में किसानाें को किया जा रहा परेशान

कटिहार

बिचौलियों के प्रलोभन से किसान बचें. ऐसा इसलिए कि जिले में डीएपी की कमी नहीं है. सेमापुर, बरारी व फलका प्रखंड में किसानों को आवंटन में कमी का हवाला देकर परेशान किया जा रहा है. किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए की जिले के सभी प्रखंडों में उर्वरक उपलब्ध है. जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने यह बात कही. उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर तक 16 प्रखंडों में यूरिया 9515.06 मिट्री टन, डीएपी 2306.95 मिट्री टन, एमओपी 1732.6 मिट्री टन, एनकेपीएस 4883.28 मिट्री टन एवं एसएपी 1297.75 मिट्री टन उपलब्ध है. जबकि संभावित कंपनियों के डीएपी इफको 750 टन, एनएफएल डीएपी 350 टन और आरसीएफ डीएपी 2400 टन कुल 3500 टन आने की संभावना 25 अक्तूबर तक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >