बलरामपुर विधान सभा का चुनाव अब तेजी पकड़ने लगा है. नेता लोगों से चुनावी वादे की घोषणा कर रहे हैं. बावजूद क्षेत्र में कई ऐसी समस्याएं हैं जिसपर किसी का काई ध्यान नहीं है. इन्ही में से एक है बलरामपुर बाजार में आमलोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होना. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाजार में सड़क किनारे गंदगी फैली रहती है. गंदगी से राहगीरों, आमलोगों व बाजार में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बाजार आई महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है. मुख्य बाजार में सामने हमेशा लोगों की भीड़ बनी रहती है. इन जगहों पर बाहर से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है. मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए हमेशा लोगों की भीड़ बनी रहती है. लेकिन लोगों को शौच के लिए परेशान होना पड़ता है. वे इधर-उधर जगह ढूंढते रहते हैं, दुकानदारों को भी अपनी दुकान छोड़ कर गलियों का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है. जिससे हमेशा दुर्गंध आती रहती है. आसपास के दुकानदारों को दुकान पर बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बलरामपुर प्रखंड का बलरामपुर बाजार व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. यहां प्रतिदिन लाखों का कारोबार होता है. बाजार में कपड़ा, सोना, चांदी, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी प्रकार की दुकानें मौजूद है. आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग प्रतिदिन बाजार विभिन्न सामानों की खरीददारी के लिए आते-जाते रहते हैं. बाजार में प्रतिदिन हजारों महिलाएं बाजार करने तथा बैंकिंग कार्य थाना के अलावा विभिन्न कार्यों से आती हैं. जिन्हें टॉयलेट की आवश्यकता महसूस होने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. विवश होकर खुले में शौच करने की लाचारी बन जाती है. इस कारण उन्हें शर्मसार भी होना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
