शिक्षिका के निधन पर इंद्रपुरी में पसरा मातम

शिक्षिका के निधन पर इंद्रपुरी में पसरा मातम

– गीता बहन के नाम से छात्रों के बीच बनायी थी जगह प्रतिनिधि, कटिहार इंद्रपुरी बीएमपी सात निवासी सेवानिवृत शिक्षिका 69 वर्षीय गीता कुमारी का निधन शुक्रवार की देर शाम हो गया. निधन से इंद्रपुरी मोहल्ला में मातम पसरा हुआ है. मालूम हो कि गीता कुमारी बतौर शिक्षिका के रूप में गुआगाछी मध्य विद्यालय अमदाबाद में योगदान की थी. उसके बाद कई जगहों पर तबादला के बाद 2016 में त्रिवेणी नायक मध्य विद्यालय लड़कनिया टोला से सेवानिवृत हुई थी. वे अपने पीछे तीन पुत्रों में सत्यजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह एवं दो पुत्रियों में नेहा कुमारी, पल्लवी प्रिया सिंह के अलावा नाती पोता से भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनके बड़ा पुत्र सत्यजीत कुमार ने बताया कि उनकी मां का अचानक तबीयत बीगड़ जाने के बाद सदर अस्पताल में भरती कराया. सदर अस्पताल से रेफर कर दिये जाने के बाद मेडिकल काॅलेज जाने के क्रम में उनका निधन हो गया. उनके निधन पर मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोगों ने दु:ख जताया है. मोहल्ले के लोगों में अश्वनी सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुंदलाल साह, शिवजी सिंह, सुमन राय, मिथिलेश सिंह, पुनीत सिंह, मनोहर प्रसाद यादव समेत अन्य ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >