त्यौहार को लेकर स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कराया गया

त्यौहार को लेकर स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कराया गया

कटिहार मनिहारी तथा मनिहारी टर्मिनल कटिहार स्टेशन सहित कई स्टेशनों का सॉफ्ट अपग्रेडेशन किया जा रहा है. ताकि मेला व गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर एक और रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर कई स्पेशल ट्रेन चला रही है तो दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रेलवे सुविधा को और बेहतर बना रही है. डीआरएम किरेंद्र नारहा के निर्देश पर मनिहारी तथा मनिहारी टर्मिनल कटिहार स्टेशन सहित कई स्टेशनों का सॉफ्ट अपग्रेडेशन किया है. मनिहारी स्टेशन पर एक अतिरिक्त यूटीएस काउंटर कटिहार स्टेशन पर तीन अतिरिक्त यूटीएस काउंटर खोले गए हैं. 24 घंटे संचालित रहेंगे. इन सुविधाओं के कारण यात्रियों को टिकट कटाने में कम परेशानी होगी. कटिहार मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करती है कि वे त्योहारों के समय अग्रिम टिकट बुक कर यात्रा करें व रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का आनंद लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >