– पॉलिटेक्निक कॉलेज के सात कमरों में होगा प्रशिक्षण, तैयारी पूरी कटिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्यों में शामिल सभी मतदान कर्मियों पदाधिकारियों एवं अन्य को सामान्य निर्वाचन एवं ईवीएम, वीवी पैट का प्रशिक्षण प्रदान को द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. द्वितीय प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग कटिहार कार्यक्रम आयोजित करेगा. जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए वीडियोग्राफी अन्य सारी व्यवस्था के साथ साथ अन्य सभी आवश्यक सामग्री, संसाधन की सभी व्यवस्था उपनिर्वाचन पदाधिकारी कटिहार द्वारा किया जायेगा. इसको लेकर समाहरणालय कटिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 प्रशिक्षण कोषांग, कटिहार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्र जारी किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 31 अक्तूबर को द्वितीय प्रशिक्षण की पॉलिटेक्निक कॉलेज भेरिया रहिका में दस से एक बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान माइक्रो ऑब्जर्वर सात कमरों में 560 की संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षक के रूप में नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, सभी निवार्ची पदाधिकारी, सभी सहायक निवार्ची पदाधिकारी मास्टर प्रशिक्षक रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
