गोरखनाथ धाम के विकास कार्यों का जायजा एसडीओ ने लिया

गोरखनाथ धाम के विकास कार्यों का जायजा एसडीओ ने लिया

बलिया बेलौन गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है. गुरूवार को अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई राजू कुमार ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में चल रहे पर्यटन विभाग के द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया. पर्यटन विभाग के अभियंता को कहा कि हर हाल में 25 जून तक शिवगंगा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य समाप्त करें. ताकि आगामी सावन माह में शिवभक्तों को कोई परेशानी ना हो. संवेदक को निर्देश दिया की डबल शिफ्ट में काम करें. ताकि समय सीमा के अन्दर कार्य सम्पन्न हो सके. इस अवसर पर मंदिर नया समिति के सचिव पिंटू यादव, पर्यटन विभाग की अभियंता विशाल कुमार, मंदिर कमेटी के सदस्य सनी यादव, प्रदीप शर्मा, देवनारायण दुनिया, गणेश बोसक, श्यामनाथ यादव, पंचानंद यादव, चंदन यादव, निताई यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >