होली में एक दिन अतिरिक्त अवकाश विस्तार पर संघ ने टेके घुटने

होली में एक दिन अतिरिक्त अवकाश विस्तार पर संघ ने टेके घुटने

कटिहार पूर्णया विवि शिक्षक महासंघ की पहल पर भले ही विवि प्रशासन द्वारा होली में एक दिन अतिरिक्त अवकाश विस्तार कर दिया. 28 फरवरी को पीयू के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने एक पत्र जारी कर इसकी सूचना भी दी. पत्र में कहा, पूर्णिया विवि के शिक्षक संघ के अनुरोध पर सम्यक विचारोपरान्त पूर्व घोषित होली अवकाश दो से चार मार्च को पांच मार्च गुरुवार तक विस्तारित किया जाता है. पांच मार्च तक अवकाश विस्तार के पत्र जारी होने के बाद शिक्षकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है. शिक्षक संघ अपने दायित्वों व कर्तब्यों को भूल पूर्णिया विवि प्रशासन से छोटी मोटी कार्य के लिए अनुरोध किया गया यह हास्यास्पद प्रतीत हो रहा है. शिक्षकों ने कहा, संघ और प्रशासन नदी के दो किनारे की तरह होते हैं. चलते तो साथ साथ हैं लेकिन मिलान कभी संभव नहीं हो सकता. संघ हमेशा प्रशासन के विरूद्ध में संघर्ष व मेहनत के बल पर सफल होते हैं. लेकिन पहली बार अनुरोध आग्रह का हथकंडा अपनाकर अपने आपको को तुच्छ साबित करने से शिक्षकों में कई तरह की चर्चा हो रही है. मामले में पूर्णिया विवि शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ मनोज पराशर का कहना है कि संघ का दायित्व हमेशा संघर्ष व मेहनत करना है. उसके बाद परिणाम का इंतजार किया जाता है. एक आवेदन पर विवि शतों को मान कर उनकी लड़ाई को आसान बना दिया. जिन शिक्षकों का आवास पटना या दूसरे राज्य में है. वहां से पूर्व की घोषित अवकाश के तहत होली के दिन ही घर से महाविद्यालय आने की विवशता होती है. अब एक दिन बाद वे लोग अपने अपने महाविद्यालय में योगदान कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >