कटिहार शहर के बालू पोखर, राजेन्द्र ग्राम, दो नम्बर कॉलनी में विगत सौ वर्षो से लगातार लोक आस्था के महापर्व छठ का आयोजन किया जाता है. छठ पूजा समिति, बालू पोखर, राजेन्द्र ग्राम, दो नम्बर कॉलनी आस्था के साथ जन सहयोग एवं नगर निगम के सहयोग से मनाने का संकल्प लिया है. छठ पूजा समिति के संस्थपक एवं अध्यक्ष भोला पासवान ने बताया कि नगर निगम एवं जन सहयोग से प्रति वर्ष बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास समिति द्वारा किया जाता है. कमेटी के सदस्य सौरभ सुमन, पंकज कुमार राय, विवेक सिंह, गुड्डु चौहान, हुबाई घोष, छोटू चौहान, प्रेम चौहान, देव कुमार, प्रीतम कुमार, अजय चौहान, रतन गांगुली, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार, कुणाल कुमार, सोनू कुमार, सुरज चौहान, राजा बाबु चौहान की सक्रिय रूप से जुटे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
