22 करोड़ से बनी सड़क एक वर्ष में हो गयी जर्जर

22 करोड़ से बनी सड़क एक वर्ष में हो गयी जर्जर

– करोड़ों के बजट से निर्माण सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट – प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज- 3 से चौड़ीकरण कार्य आजमनगर आजमनगर बाजार से मर्वतपुर होते हुए हाट बरौल तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क, जिसे वहां के ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा माना जाता है. जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-3 के तहत हो रहे इस सड़क चौड़ीकरण कार्य में घटिया गुणवत्ता की तस्वीरें सैकड़ों जगह साफ नजर आ रही है. सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है. परतें खुल चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढों ने सड़क को मौत का रास्ता बना दिया है. सड़क का चौड़ीकरण कार्य की जा रही है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज- 3 के तहत आजमनगर बाजार से मर्वतपुर होते हुए हाट बरौल तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कार्य कराया गया है. 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है. जबकि 5 वर्षों के मेंटेनेंस के लिए अलग से 1 करोड़ 91 लाख रुपये प्रस्तावित हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण के एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए और सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है. करीब सैकड़ों स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है. सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच जाने के कारण ग्रामीणों में संवेदक के विरुद्ध आक्रोश देखा जा रहा है. अब सवाल उठता है कि जब 5 साल का मेंटेनेंस तय है, तो सड़क एक साल से पहले कैसे टूट गयी. अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क साधा गया संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >