कटिहार शहर के एमजी रोड स्थित आनंद भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक जिला संयोजक उमाकांत आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक नीरज मेहता और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद थे. पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष चुनाव संबंधी विचार विमर्श किया. जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक नीरज मेहता ने कहा पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का चुनाव निर्धारित तिथि से कराया जायेगा. कई दिशा निर्देश भी दिये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पंचायत अध्यक्ष चुनाव संबंधी पार्टी पदाधिकारी को पारदर्शी से चुनाव कराने का निर्देश दिये. प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सही तरीके से किया जा सके. जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा कि जिला में हमारी पार्टी काफी मजबूत है. संगठन चुनाव के बाद पार्टी और अधिक मजबूत होगा. प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महासचिव दयानंद, उदय सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तापेश्वर सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, युवा नेता अंकित सिंह, सद्दाम, नारायणन राय, कपिल मंडल सहित पार्टी नेता मौजूद थे.
रालोमो पंचायत, प्रखंड व जिला में पदाधिकारियों का करागा चुनाव
रालोमो पंचायत, प्रखंड व जिला में पदाधिकारियों का करागा चुनाव
