जयंती पर याद किये गये राष्ट्र गान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर

जयंती पर याद किये गये राष्ट्र गान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर

कटिहार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला शाखा कटिहार की ओर से गुरुवार को जिला कार्यालय में अधिवक्ता श्यामदेव राय की अध्यक्षता में कवि रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम कवि रविंद्रनाथ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया. अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने कहा कि विश्व कवि रविंद्र नाथ ने वैश्विक स्तर पर भारतीय साहित्य को प्रतिष्ठा दिलाने में गौरव महसूस करते थे. 1913 में उनकी कृति गीतांजलि को नोबेल पुरस्कार दिया गया. गीतांजलि में वृद्ध अनुरागी के ईश्वरीय अनुराग को व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि गांधी जी विश्व कवि से इतना प्रभावित थे कि उन्हें गुरुदेव कहकर संबोधित करते थे. वह भारत का राष्ट्र गान जन गण मन अधिनायक के रचयिता है. वह असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. वरीय अधिवक्ता राजेंद्र मिश्र, रामविलास पासवान, धर्मेंद्र कुमार, जदयू नेता रमाकांत राय, दिलीप कुमार आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >