कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म व ट्रेनों में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़ कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर रविवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी. दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से लोगों का लौटने का सिलसिला जारी रहा.रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ मुस्तैदी से तैनात थी. रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन सहित न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जोगबनी और किशनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावी भीड़ प्रबंधन और यात्री सहायता के लिए चौबीसों घंटे वॉर रूम और आरपीएफ कर्मियों सहित अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या और कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं. 27 अक्तूबर को खुलने वाली ट्रेनें ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा- कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 02:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी – कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07551 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 01:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07552 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 03:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07555 कटिहार- जोगबनी दैनिक स्पेशल कटिहार से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और जोगबनी 01:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07554 जोगबनी- कटिहार दैनिक स्पेशल जोगबनी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 05:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05638 सिलचर- नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल सिलचर से 13:10 बजे रवाना होगी और 08:40 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05737 नरकटियागंज- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल नरकटियागंज से 07:00 बजे रवाना होगी और 21:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता- डिब्रुगढ़ साप्ताहिक स्पेशल कोलकाता से 02:30 बजे रवाना होगी और 06:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05951 एसएमवीटी बेंगलुरु- न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल एसएमवीटी बेंगलुरु से 00:05 बजे रवाना होगी और 16:25 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05744 कटिहार- सोनपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल कटिहार से 18:00 बजे रवाना होगी और 01:00 बजे सोनपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05743 सोनपुर- कटिहार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल सोनपुर से 03:00 बजे रवाना होगी और 12:00 बजे कटिहार पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03130 न्यू जलपाईगुड़ी – कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 12:45 बजे रवाना होगी और 00:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर – न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमती नगर से 09:40 बजे रवाना होगी और 09:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 08622 कामाख्या- रांची साप्ताहिक स्पेशल कामाख्या से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और 04:40 बजे रांची पहुंचेगी. नरकटियागंज- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल नरकटियागंज से 07:00 बजे रवाना होगी और 21:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता- डिब्रुगढ़ साप्ताहिक स्पेशल कोलकाता से 02:30 बजे रवाना होगी और 06:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05951 एसएमवीटी बेंगलुरु- न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक स्पेशल एसएमवीटी बेंगलुरु से 00:05 बजे रवाना होगी और 16:25 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05744 कटिहार- सोनपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल कटिहार से 18:00 बजे रवाना होगी और 01:00 बजे सोनपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05743 सोनपुर- कटिहार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल सोनपुर से 03:00 बजे रवाना होगी और 12:00 बजे कटिहार पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03130 न्यू जलपाईगुड़ी – कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 12:45 बजे रवाना होगी और 00:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर – न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमती नगर से 09:40 बजे रवाना होगी और 09:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 08622 कामाख्या- रांची साप्ताहिक स्पेशल कामाख्या से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और 04:40 बजे रांची पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
